Site icon Khabribox

कोई आफताब श्रद्धा के टुकड़े न करे, इसलिए हिंदुओं को जगाने का करते रहेंगे कार्य- बागेश्वर धाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इन दिनों पूरे देश में श्रद्धा हत्याकांड का मामला गरमाया हुआ है।

बागेश्वरधाम के महंत पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहीं यह बात

इस घटना पर बागेश्वरधाम के महंत पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कोई आफताब श्रद्धा के टुकड़े न करे, इसलिए हिंदुओं को जगाने का कार्य करते रहेंगे। एक आफताब नाम के युवक ने बच्ची के 35 टुकड़े कर दिए। यह कृत्य दोबारा से न हो, इसके लिए हमें जागना होगा। जब तक मेरे अंदर खून की एक भी बूंद रहेगी, तब तक मैं ऐसे ही दहाड़ता रहूंगा। साथ ही हिंदुओं को एकजुट करता रहूंगा। बागेश्वर महंत पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समय चक्र का वर्णन करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के ऊपर समय का चक्र घूमता है। इस चक्र का प्रभार आते ही मनुष्य की मति खराब हो जाती है। हनुमानजी कलियुग के राजा हैं, इसलिए उनकी भक्ति ही भव सागर के बंधनों से आपको पार लगा सकती है।

श्रद्धा को न्याय दिलाने की मांग तेज

दरअसल श्रद्धा के उसके प्रेमी आफताब ने छह महीने पहले गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर जंगलों में फेंकता रहा। इस मामले का खुलासा अब हुआ है। देश भर में श्रद्धा को न्याय दिलाने और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग उठ रही है।

Exit mobile version