फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। लॉकडाउन पर बनी फिल्म इंडिया लाॅकडाउन का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर मधुर भंडारकर है।
इंडिया लाॅकडाउन का टीजर रिलीज-
यह फिल्म में कोरोना महामारी के समय देश के बदतर हालातों की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का टीजर बेहद खौफनाक है। जिसमें जनता भारत बंद के बाद पैदल घरों को लौटने और रोजी-रोटी की तलाश में भटकने को मजबूर नजर आ रही है। फिल्म के टीजर में 21 दिनों के लिए किए भारत बंद के एलान का खौफनाक नजारा देखने को मिला है। यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-फाइव (Zee5) फिल्म की रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्टर प्रतीक बब्बर लीड रोल में हैं, प्रतीक के अलावा आहना कुमार, श्वेता बसु प्रसाद भी अहम रोल में हैं।