Site icon Khabribox

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर आया भूकंप, 162 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग घायल- एपी रिपोर्ट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर इंडोनेशिया से सामने आई है।

इंडोनेशिया में भूकंप

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर जोरदार भूकंप आया। इस भूकंप में कम से कम 162 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं सैकड़ों घायल बताए गए हैं। एपी की रिपोर्ट में यह कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशिया में सोमवार को आए भूकंप में 162 लोगों की मौत हो गई। 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। राजधानी जकार्ता और जावा समेत आसपास के इलाकों में लोग दहशत में बाहर निकल आए। वहीं इमारतों को खाली करवा दिया गया।

Exit mobile version