Site icon Khabribox

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिली जान‌ से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस के Whatsapp नंबर पर आया ऑडियो मैसेज, जांच शुरू

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी हुई है।

गुजरात चुनाव के बीच आया धमकी भरा आॅडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार रैलियां कर रहे है। गुजरात चुनाव के लिए अब कुछ दिनों का समय रह गया है। राज्य में दो चरण में चुनाव होने है पहले फेज के लिए एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनावी कार्यक्रम के बीच पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है।

पीएम नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी‌

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनावी कार्यक्रम के बीच पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। खबरों के अनुसार, उन्हें ये धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर के जरिए दी गई है। यह मैसेज ऑडियो में भेजा गया है। दरअसल एक ऑडियो मैसेज में कहा गया है कि देश के प्रधानमंत्री को जान से मार दिया जायेगा। इसके लिए दो लोगों को काम सौंपा गया है। दोनों व्यक्ति अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की डी कंपनी से जुड़े हुए हैं। दाऊद इब्राहिम के उन दो गुर्गों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें पीएम मोदी को जान से मारने का काम सौंपा गया है। इनके नाम मुस्तफा अहमद और नवाज हैं। लेकिन ऑडियो मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम नहीं बताया है। यह ऑडियों क्लिप हिंदी में है। पीएम नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी वाले ऑडियो क्लिप के अब तक तक कुल 7 मैसेज भेजे जा चुके हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिशों में जुटी हुई है।

Exit mobile version