Site icon Khabribox

यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर इतनी रहीं तीव्रता

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर अरूणांचल प्रदेश व महाराष्ट्र से सामने आई है। यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के महाराष्ट्र में नासिक के पास रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। एनसीएस के मुताबिक, नासिक से 89 किलोमीटर पश्चिम में सुबह करीब 4 बजे पृथ्वी की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल महसूस की गई। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। वहीं, 3.8 तीव्रता का भूकंप आज ​​सुबह करीब 07:01 बजे अरुणाचल प्रदेश के बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में आया।

Exit mobile version