Site icon Khabribox

बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर‌, अस्पताल में भर्ती

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर फिल्म जगत से जुड़ी सामने आई है। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्रम गोखले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता विक्रम गोखले की की हालत गंभीर बनी हुई है‌। हालांकि पहले उनके निधन की खबरें चल रही थी, लेकिन इस बात का उनकी बेटी ने खंडन किया है।

अभिनेता की बिगड़ी तबीयत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तबियत ठीक नहीं है। उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवशक्ति के मुताबिक अभिनेता की हालत गंभीर है और डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे इलाज पर उन्होंने प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया है। ‘हम दिल दे चुके सनम’ के अभिनेता का पिछले 15 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version