Site icon Khabribox

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, दोनों देशों के बीच संबंधों को मिलेगी मजबूती

भारत का यह कदम मिस्र के साथ राजनीतिक और सैन्य संबंधों को मजबूती प्रदान करने में मददगार होगा। इसके साथ ही भारत की इस प्रमुख अफ्रीकी देश तक पहुंच और मजबूत होगी। इस साल दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की अपनी 75वीं वर्षगांठ भी मनाई है। पिछले महीने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिस्र यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अल-सिसी से मुलाकात की थी।

2 साल के बाद फिर से विदेशी राष्ट्राध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

इससे पहले पिछले साल गणतंत्र दिवस की परेड में किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया था। केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह अहम फैसला लिया था। वहीं, कोरोनावायरस महामारी के चलते लगातार दूसरे साल गणतंत्र दिवस पर किसी विदेशी नेता को मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया था।

Exit mobile version