Site icon Khabribox

रिलायंस जियो डाउन, घंटों ठप रही काॅल और SMS सर्विस, यूजर्स ने की शिकायत

आज के समय में जियो की काफी लोकप्रियता बढ़ गई है। जियो के बड़ी संख्या में यूजर्स हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि आज सुबह जियो की सर्विस डाउन रहीं। इससे यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जियो सर्विस डाउन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार को सुबह 6 बजे के करीब जियो सर्विस डाउन हो गईं। देश की सबसे लोकप्रिय और बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की सर्विसेज मंगलवार को करीब 3 घंटे तक बाधित रहीं। कई जियो यूजर्स ने जियो नेटवर्क पर कॉल और SMS ना कर पाने की शिकायत की। जियो की सर्विसेज में आई परेशानी की शिकायत अधिकतर यूजर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter पर की।

ठीक हुई सर्विस

यह समस्या 29 नवंबर की सुबह शुरू हुई जब 6 बजे के करीब यूजर्स ने जियो सेवाएं बाधित होने की शिकायत की। बताया गया है कि बाद में करीब 9 बजे वापस बहाल हुईं। इस संबंध में Jio ने अभी तक सिर्विस डाउन होने का कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि अब समस्याएं ठीक हो गई हैं। व्यवधान का कारण अभी भी ज्ञात नहीं है।

Exit mobile version