Site icon Khabribox

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिटायर सैनिकों के लिए निजी क्षेत्रों में मांगी नौकरी, की यह अपील

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से आ‌र्म्ड फोर्सिस फ्लैग डे फंड में उदारता से योगदान देने की अपील की है।

रिटायर सैनिकों के लिए रक्षा मंत्री ने की यह अपील

जिसमें उन्होंने निजी क्षेत्र से यह भी अपील की है कि हर साल कम उम्र में सेवानिवृत्त होने वाले लगभग 60 हजार सैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करें। उन्होंने निजी क्षेत्र से हर साल कम उम्र में सेवानिवृत्त होने वाले लगभग 60,000 सैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि ये अनुशासित पूर्व सैनिक सबसे जटिल तकनीक को समझने और उसका कुशलता से उपयोग करने में सक्षम हैं।

Exit mobile version