Site icon Khabribox

NDTV से वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने दिया इस्तीफा, पत्रकारिता जगत में दिए अपने योगदान से कई सम्मान‌ से हुए हैं सम्मानित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया है।

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का एनडीटीवी से इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाचार चैनल एनडीटीवी के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में NDTV ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने कहा है कि ‘रवीश ने NDTV से इस्तीफा दे दिया है और कंपनी ने उनके इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। रविश जितना लोगों को प्रभावित करने वाले कुछ ही पत्रकार हैं। यह उनके बारे में मिलने वाली अपार प्रतिक्रिया में दिखता है, वो भीड़ जिन्हें वे अपने इर्द-गिर्द जमा करते हैं, भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मिले प्रतिष्ठित पुरस्कारों और पहचान में दिखता है; और उनकी हर दिन की रिपोर्ट में, जो उन लोगों के अधिकारों और जरूरतों को पूरा करता है जो सेवा से वंचित हैं। रवीश दशकों से NDTV का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं और उनका योगदान बहुत अधिक रहा है, हम जानते हैं कि जब वह एक नई शुरुआत कर रहे हैं, वे बेहद सफल होंगे।’

चैनल खरीदने के करीब अडानी ग्रुप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रणय रॉय एनडीटीवी के चेयरपर्सन हैं और राधिका रॉय एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर। उनके पास न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड के एक चौथाई से अधिक शेयर हैं। उन्होंने अपना यह फैसला आरआरपीआर होल्डिंग की 99.5% इक्विटी को अडानी समूह के स्वामित्व वाली विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) को हस्तांतरित करने के बाद लिया है। इस साल अगस्त में, अडानी ग्रुप ने NDTV में अप्रत्यक्ष रूप से 29.1 शेयर्स खरीदे थे। ये सौदा ‘विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL)’ और ‘RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के जरिए हुआ था।

पत्रकारिता जगत में अहम योगदान

पत्रकारिता जगत में अपने योगदान के लिए रवीश कुमार साल 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें दो बार रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पुरस्कार से भी नवाज़ा गया। हिन्दी पत्रकारिता के बहेद लोकप्रिय पत्रकार रविश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रोग्राम होस्ट किए, जिनमें हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम शामिल हैं। रवीश‌ कुमार की लोकप्रियता देश के साथ विदेश में भी काफी फैली हुई है।

Exit mobile version