Site icon Khabribox

अभिनेता ‌आर माधवन के बेटे वेदांत ने स्वीमिंग में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल, जानें

स्पोट्स जगत‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता आर माधवन‌ के बेटे ने शानदार प्रदर्शन कर‌ बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जिसके साथ वेदांत ने अपने पिता का नाम रौशन किया है।

आर माधवन के बेटे वेदांत का शानदार प्रदर्शन-

आर माधवन के बेटे वेदांत ने स्वीमिंग में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा है।‌ वेदांत ने नेशनल जूनियर रिकॉर्ड 1500 मीटर फ्रीस्टाइल का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। जिस पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं अभिनेता आर माधवन ने बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘कभी भी ना मत कहिए। 1500 मी. फ्रीस्टाइल नेशनल जूनियर रिकॉर्ड तोड़ा।’ माधवन ने अपने बेटे को भी इस ट्वीट में टैग किया है। वीडियो में वेदांत स्वीमिंग करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी वेदांत कई मेडल जीत चुके हैं।

Exit mobile version