Site icon Khabribox

03 दिसंबर: आज‌ है मोक्षदा एकादशी, जानें इसका महत्व व शुभ मुहूर्त

आज 03 दिसंबर 2022 है। आज मोक्षदा एकादशी है। मोक्षदा एकादशी का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। ये दिन मोक्ष प्राप्ति के लिए सबसे खास माना जाता है। इस साल मोक्षदा एकादशी तिथि 3 और 4 दिसंबर को रहने वाली है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र और विद्वानों के मुताबिक व्रत और पूजा 4 तारीख को ही करना उचित रहेगा।

जानें मोक्षदा एकादशी का महत्व

इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को महाभारत के युद्ध से पहले श्रीमद्भागवत गीता का उपदेश भी दिया था। इस लिए इसे गीता जयन्ती के रूप में भी मनाया जाता है। गीता मात्र एक पुस्तक नहीं है बल्कि यह उपदेशों का जीवंत स्वरुप है अतः इसकी जयंती मनाई जाती है। इसके उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पूर्व में थे। मान्यता है कि इस दिन गीता के पाठ से मुक्ति मोक्ष और शान्ति का वरदान मिलता है। गीता के पाठ से जीवन की ज्ञात अज्ञात समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन उपवास रखकर श्रीहरि के नाम का कीर्तन, गीत करते हुए रात भर जागरण करें। मान्यता है कि इस दिन उपवास रखने और गीता का पाठ करने से जन्म-मृत्यु के चक्कर से मुक्ति मिल जाती है और पूर्वजों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में मोक्षदा एकादशी की तुलना मणि चिंतामणि से की जाती है, जो सभी मनोकामनाओं को पूरी करती है।

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जा रही है। मोक्षदा एकादशी की शुरुआत शनिवार 03 दिसंबर 2022 यानी आज सुबह 05 बजकर 39 मिनट पर हो चुकी है. इसका समापन 04 दिसंबर यानी कल सुबह 05 बजकर 34 मिनट पर होगी। मोक्षदा एकादशी का पारण भक्त 04 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से लेकर 09 बजकर 09 मिनट तक कर सकते हैं। उदयातिथि के अनुसार मोक्षदा एकादशी 03 दिसंबर यानी मनाई जा रही है।

Exit mobile version