Site icon Khabribox

यहां पहली बार आयोजित हो रही है नेशनल ओपन रैंकिंग चैंपियनशिप 2022, उत्तराखंड के तैराक भी शामिल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हरियाणा में पहली एसएफआइ (स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) नेशनल ओपन रैंकिंग चैंपियनशिप 2022 आयोजित की जा रही है।

जानें

इस चैंपियनशिप के लिए जोनल क्वालिफायर राउंड तीन व चार दिसंबर को हो रहा है। जोन वन में शामिल हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्धाख के लिए क्वालिफायर राउंड अंबाला के वार हीरोज स्वीमिंग पूल पर खेला जाएगा। वहीं इस चैंपियनशिप में नेशनल लेवल पर रैंकिंग हासिल करने वाले तैराक अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version