Site icon Khabribox

न्यूयॉर्क के एक टैक्सी ड्राइवर ने भारतीयों के लिए कहा- भारत वाले‌ चला रहें हैं दुनिया, वायरल हो रहा विडियो

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर न्यूयॉर्क से सामने आई है। जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैब ड्राइवर ने कही यह बात

महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा यह विडियो अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ समय पहले शेयर किया है। यह विडियो दुनिया भर में हाई प्रोफाइल पदों पर बैठे भारतीयों के लिए एक संदेश की तरह है। कैब ड्राइवर वीडियो में कह रहा है, “नमस्कार दोस्तों, अभी मैं कैब चला रहा हूं और सभी भारतीयों के लिए चिल्ला रहा हूं। हैलो! न्यूयॉर्क में कैब ड्राइवरों को मत भूलना। आपका दिन शुभ हो।” जिस पर यूजर्स की अलग अलग प्रतिक्रया आ रही है। जिसपर एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “हम भारतीय दुनिया चलाते हैं। वहीं कह रहे हैं कि आज दुनिया भर में भारतीय बड़ी बड़ी उपलब्धि के साथ बड़े पद पर है।

Exit mobile version