Site icon Khabribox

KGF फेम अभिनेता कृष्णा जी राव का निधन, फिल्म में निभाया था शानदार किरदार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह दुखद खबर फिल्म जगत से सामने आई है।

कृष्णा जी राव का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरू के अस्पताल में बुधवार को कृष्णा जी राव का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि राव को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहतर इलाज के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

केजीएफ से मिली लोकप्रियता

कृष्णा जी राव ने केजीएफ में अहम किरदार निभाया था। एक अंधे व्यक्ति के रूप में उनकी भूमिका, जिसे ‘केजीएफ ग्रैंडफादर’ के नाम से जाना जाता है। फिल्म में उनके डायलॉग बेहद मजेदार थे। उनके कुछ डायलॉग काफी मशहूर हुए। कृष्णा जी राव ने केजीएफ में मुख्य किरदार को निभाया था और इस फिल्म के बाद वह करीब 30 फिल्मों में दिखाए दिए थे।

Exit mobile version