Site icon Khabribox

IND W vs AUS W: सुपर ओवर में भारत की हुई रोमांचक जीत, रच दिया यह इतिहास

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर क्रिकेट जगत से सामने आई है।

भारतीय महिला टीम की शानदार जीत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। सुपर ओवर में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 रन से शिकस्त दी है। जिसके बाद अब सुपर ओवर में ये जीत हासिल कर भारत ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया की इस साल की पहली टी20 हार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में महज एक विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने भी स्मृति मांधना (79) और ऋचा घोष (नाबाद 26) की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 187 रन ही बनाए। ये ऑस्ट्रेलिया की इस साल की पहली टी20 हार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने एक रोमांचक जीत दर्ज की है। एक टीम के तौर पर खिलाड़ियों ने नंबर वन टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। मैदान में मौजूद 47000 लोगों में गूंज से अंदाजा लगाया जा सकता था कि भारत की यह कितनी बड़ी जीत है।

Exit mobile version