Site icon Khabribox

जरूरी खबर: केंद्र सरकार ने दिया बड़ा झटका, 10 लाख से ज्यादा राशन‌ कार्ड होंगे रद्द, जारी की सूची

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर राशन कार्ड धारकों के लिए बेहद जरूरी है।

10 लाख से ज्यादा लोगों के निरस्त होंगे राशन‌ कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने हाल ही में गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत उन राशनकार्डों को निरस्त किया जाएगा‌। जिनका एक साल से इस्तेमाल नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली प्रदेश में लगभग 2 लाख, उत्तर प्रदेश से 6 लाख व हरियाणा से भी डेढ़ लाख ऐसे राशनकार्ड धारकों को चिंहित किया गया है। जिन्होने पिछले एक साल से राशन कार्ड का लाभ ही नहीं लिया है। अब सूची बनाकर इन सभी राशनकार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने जानकारी दी है कि देश में करीब 10 लाख लोग फर्जी तरीके से फ्री राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। विभाग की और से इन लोगों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। सरकार के नियम के अनुसार, जो भी अपात्र लोग हैं उनकी पूरी लिस्ट डीलर के पास भेज दी जाएगी, ताकि गलती से भी डीलर इन लोगों को राशन नहीं देंगे। वहीं डीलर ऐसे लोगों का नाम चिंहित कर इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालयों को भेजेंगे। जिसके बाद इन लोगों के कार्ड ही रद्द कर दिये जाएंगे।

Exit mobile version