Site icon Khabribox

हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने तोड़े रिकॉर्ड, बनी हॉलीवुड की दूसरी ओपनर फिल्म

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर फिल्म जगत से जुड़ी हुई है। सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ रिलीज हो गई है। जो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है।

देश दुनिया में छाई फिल्म ‌अवतार: द वे ऑफ वॉटर

अवतार की यह दूसरी कड़ी है। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद, अवतार की अगली कड़ी, अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी तब ही से इसे शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में भी धमाकेदार शुरुआत के साथ आई। इसके साथ ही ये फिल्म भारत में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बन गई है।

भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में धमाकेदार कमाई के साथ आगे बढ़ रही फिल्म

इस फिल्म को देश दुनिया में काफी प्यार मिल रहा है। ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर है। हर उम्र के लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है।

Exit mobile version