देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मैच जीता है।
प्रो कबड्डी लीग मुकाबला
अभिषेक बच्चन ने प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स टीम खरीद रखी है। हाल ही में 8 साल बाद उनकी टीम ने एक बार फिर प्रो-कबड्डी लीग के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक की टीम ने पुणेरी पल्टन को मात दी है। इसी के साथ टीम ने दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया।