Site icon Khabribox

रिसर्च में हैरान करने वाला दावा, अप्रैल 2023 में कोरोना की वापसी, मचा सकता है फिर तबाही

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिकी रिसर्च कंपनी ने कोरोना को लेकर बड़ा दावा किया है।

रिसर्च में दावा

जिसमें इस रिसर्च में चीन के होश उड़ाने वाले दावे किए हैं। रिसर्च में दावा किया गया है कि साल 2023 में कोरोना फिर से तबाही मचाएगी। मौत का आंकड़ा 10 लाख से भी पार होगा। उस वक्त चीन की करीब एक तिहाई आबादी कोरोना से संक्रमित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिसर्च कंपनी ने ऐसा अनुमान लगाया है कि चीन में कोरोना के मामले अगले साल अप्रैल माह तक चरम पर होंगे। दरअसल, अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (IHME) के नए अनुमानों के अनुसार, चीन के कड़े COVID-19 प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप 2023 तक मामलों का विस्फोट हो सकता है और 10 लाख से अधिक मौतें हो सकती हैं। यह दावा रिसर्च में किया गया है। इससे भारत में भी खतरा बढ़ सकता है।

Exit mobile version