Site icon Khabribox

फुटबॉल किंग पेले का 82 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा खेल जगत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक दुखद खबर खेल जगत से सामने आई है। फुटबॉल किंग पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है।

कैंसर से थे पीड़ित

उनके निधन पर खेल जगत में शोक की लहर है। कोलन कैंसर से जूझ रहे ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर ने कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट का जवाब देना बंद कर दिया था। उन्हें इस महीने की शुरुआत में अपने कैंसर के उपचार का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में पता चला कि उन्हें रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन भी है। पेले दुनिया के सबसे महान और सबसे पसंदीदा फुटबॉलर में से एक थे। पेले से पहले फुटबॉल सिर्फ एक खेल था। उन्होंने फुटबॉल को एक कला में बदल दिया, मनोरंजन से भर दिया। फुटबॉल और ब्राजील को नाम मिला और इसके लिए किंग (पेले) का अहम योगदान रहा।

खेल जगत में शोक की लहर

उनके निधन पर मौजूदा पीढ़ी के तीन बेहतरीन फुटबॉलर्स, अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्राजील के नेमार ने पेले को श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन पर न केवल ब्राजील बल्कि पूरी दुनिया में फुटबॉल खिलाड़ी और सैकड़ों प्रशंसकों द्वारा शोक व्यक्त किया जा रहा है

Exit mobile version