Site icon Khabribox

New Year के जश्न के बीच यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, इतनी रहीं तीव्रता

नये साल का आगाज हो गया है। आज से साल 2023 की शुरुआत हो गई है। इसी बीच दिल्ली से खबर सामने आई है। 31 दिसंबर की रात लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। वहीं देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इतनी रहीं तीव्रता

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में रात करीब 1:19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। इस भूकंप में अभी तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं है।

Exit mobile version