Site icon Khabribox

Happy New Year 2023: नए साल के जश्न में डूबा पूरा देश, दुनियाभर में मनाया गया 2023 का सेलिब्रेशन

आज 01 जनवरी 2023 है। पूरी दुनिया में साल 2023 का जश्न के साथ स्वागत किया जा रहा है। लोग खुश होकर एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं।

उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में जश्न का माहौल

पूरे देश में जगह-जगह लोग नाचे-गाए और एक दूसरे को बधाइयां दीं। होटलों, रेस्टोरेंट्स, ढाबों, क्लबों में शनिवार शाम से काफी उत्साह का माहौल रहा। रात के 12 बजते ही सभी जगह लोग झूमने लगे और पटाखों और आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। कई जगह सोसायटियों और कॉलोनियों में नए साल पर विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान तमाम लोगों ने पार्टी का आयोजन किया और लजीज खाने से लेकर कई तरह की शराब और बीयर के दौर चले। राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पणजी, बेंगलुरू, हैदराबाद, पटना, लखनऊ, उत्तराखंड चंडीगढ़ समेत देश के सभी शहरों में रात बारह बजते ही लोगों ने जमकर खुशियां मनाईं। इसके अलावा विदेशों में भी नये साल का जश्न खुब धूमधाम से मनाया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल‌ हो रही है।

Exit mobile version