देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में जाएर बोल्सोनारो को वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से हार का सामना करना पड़ा।
ब्राजील के नये राष्ट्रपति लूला
जिसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति पद पर लूला डा सिल्वा ने शपथ ग्रहण कर लिया है। इससे पहले हजारों ब्राजीलियाई नागरिक जश्न मनाने देश की राजधानी ब्रासीलिया की सड़कों पर उतरे। कद्दावर वामपंथी नेता और एक पूर्व फैक्ट्री वर्कर लूला ने रविवार को ही सत्ता संभाली। इस साल लूला 6वीं बार राष्ट्रपति पद के लिए खड़े हुए, जिसमें उन्हें जीत मिली। पहली बार 1989 में चुनाव लड़ा था। इसके पहले वो 2003 से 2010 के बीच दो बार राष्ट्रपति चुने गए थे।
बोल्सोनारो ने कहीं यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोल्सोनारो ने ब्राजील छोड़ दिया है। बीते शुक्रवार को वे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रवाना हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील से अपनी रवानगी के दौरान उन्होंने भावुक होकर कहा कि ‘वे एक लड़ाई हार गए लेकिन युद्ध नहीं। मैं जल्द ही वापस आउंगा।’ टेकऑफ से पहले, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपना बयान दिया। उन्होंने अपने बयान के जरिए अपनी विरासत की रक्षा करने की कोशिश की, और अपने अनुयायियों को लूला के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया।