Site icon Khabribox

Aadhar New 2023: आधार कार्ड में पता बदलने के लिए घर के मुखिया की लेनी होगी सहमति, जानें बदलाव

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आधार कार्ड से जुड़ी जरूरी खबर है।

आधार कार्ड में आसान हुआ एड्रेस में बदलाव

अब आपको अपने घर के मुखिया की सहमति से आधार कार्ड का पता बदलना होगा। जी हां अगर आप अपने आधार कार्ड में पता अपडेट कराना चाहते हैं तो अब आपको अपने घर के मुखिया की सहमति से ऑनलाइन पता अपडेट कराना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने इसकी अनुमति दी है। बताया गया है कि आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के विकल्प को चुन सकते हैं। फिर परिवार के मुखिया के आधार नंबर को दर्ज करना होगा। आधार का वैरिफिकेशन होने के बाद आवेदनकर्ता को परिवार के मुखिया से रिश्ते जाहिर करने वाले एक डॉक्यूमेंट को सब्मिट करना होगा।

UIDAI ने दी जानकारी

UIDAI ने इस बात की जानकारी दी है। आधार में परिवार के मुखिया के एड्रेस की मदद से ऑनलाइन पता अपडेट करने की सुविधा से उनके बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता के लिए बहुत मददगार साबित होगा। ‌जिन आधार कार्ड होल्डर के पास पता अपडेट कराने के लिए स्वयं के नाम पर सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट उनके लिए नई सर्विस काफी मदद करेगी। UIDAI के अनुसार, परिवार का मुखिया आधार में एड्रेस अपडेट करने के अनुरोध को 30 दिनों के भीतर स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है। इस प्रोसेस में 50 रुपए फीस लगेगी। UIDAI ने मंगलवार को ऑफिशियल बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।

Exit mobile version