Site icon Khabribox

एसएसजे विवि की अंतरमहाविद्यालयी महिला फुटबॉल का खिताब बागेश्वर ने जीता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चंपावत में एसएसजे परिसर की अंतरमहाविद्यालयी महिला फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। गोरलचौड़ मैदान में शुक्रवार को बागेश्वर और अल्मोड़ा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।

बागेश्वर टीम जीती-

जिसमें इसका खिताब बागेश्वर की टीम ने जीता। फाइनल मुकाबले में बागेश्वर ने अल्मोड़ा को दो गोल से हराया। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। वहीं विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ.प्रणीता नंद ने पुरस्कार दिए।

Exit mobile version