Site icon Khabribox

BCCI ने नई सेलेक्शन कमेटी का किया ऐलान, चेतन शर्मा फिर बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर क्रिकेट जगत से जुड़ी हुई है। बीसीसीआई ने नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान किया है।

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने चेतन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार 7 जनवरी को 5 सदस्यों वाली मेंस सीनियर सेलेक्शन कमेटी के नामों का ऐलान किया। जिसमें एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को ही नया चीफ सेलेक्टर चुना गया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बुरे प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी को हटा दिया था, जिसके बाद से ही नई कमेटी की तलाश हो रही थी‌। उस कमेटी के अध्यक्ष भी चेतन शर्मा ही थे।

टीम इंडिया की नई सेलेक्शन कमेटी

चेतन शर्मा (चेयरमैन), शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शरथ शामिल हैं।

Exit mobile version