Site icon Khabribox

तुनिशा सुसाइड केस: तुनिशा शर्मा के एक्स बॉयप्रेंड शीजान खान की जमानत याचिका पर रोक, कल होगी अगली सुनवाई

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने कुछ दिनों पहले सुसाइड कर लिया था। उनके सुसाइड केस मामले में अभिनेता व एक्स बॉयफ्रेंड शिजान खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और तब से उनसे पूछताछ चल रही है।

शीजान खान की जमानत याचिका स्थगित

इसी संबंध में एक अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवंगत एक्ट्रेस के को-एक्टर शीजान खान की जमानत वसई अदालत ने को स्थगित कर दी है। साथ ही अब अगली सुनवाई कल सोमवार (9 जनवरी, 2023) को की जाएगी। शिजान खान को पुलिस हिरासत में 15 दिन से ज्यादा समय हो गया है। पुलिस हिरासत में काफी लंबा समय बिताने के बाद अब एक्टर के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने वसई अदालत में उनकी जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

Exit mobile version