Site icon Khabribox

भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने अमेरिका की पहली महिला सिख न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर ह्यूस्टन से सामने आई है।

मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी में न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है और वह न्यायाधीश बनने वाली अमेरिका में पहली सिख महिला हैं। 20 वर्षों से वकील मोनिका को स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों में शामिल किया गया है। मोनिका सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका चले गए थे। जिसके बाद मनप्रीत मोनिका सिंह का जन्म और पालन-पोषण अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन में हुआ था।

Exit mobile version