Site icon Khabribox

विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी ‌विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज मैरीकॉम, जानें वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। खेल जगत से जुड़ी यह खबर है।

चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगी मैरीकॉम

आईबीए विश्व चैंपियनशिप इस साल एक मई से 14 मई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित की जाएगी। जिसमें इस साल होने वाली मुक्केबाजी महिला विश्व चैम्पियनशिप में छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज मैरीकॉम नहीं खेलेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैरीकॉम ने यह घोषणा की है कि वह चोट के कारण नहीं खेलेंगी। जानकारी देते हुए मैरीकॉम ने कहा- मैं चोट के कारण IBA महिला विश्व चैम्पियनशिप 2023 में भाग नहीं ले पाऊंगी। मैं जल्द ही ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि हम इस चैंपियनशिप से और अधिक चैंपियन मिल सकते हैं। मैं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देती हूं।

Exit mobile version