Site icon Khabribox

अब भारत में भी स्थापित होंगे विदेशी यूनिवर्सिटीज, ऐसे होगी पढ़ाई

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। विदेशी यूनिवर्सिटीज अब भारत में कैंपस स्थापित करेंगी।

10 साल तक भारत में पढ़ाई कराने की होगी इजाजत

इसके लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की मंजूरी की जरूरत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनिवर्सिटीज को शुरुआत सिर्फ 10 साल तक ही भारत में कैंपस में पढ़ाई कराने की इजाजत दी जाएगी। बताया गया है कि UGC इस महीने विदेशी यूनिवर्सिटीज को भारत में कैंपस स्थापित करने के लिए एक ड्राफ्ट रेगुलेशन पेश करेगी। इसमें भारतीय यूनिवर्सिटीज को विदेश में खोलने वाले नियम भी बताए जाएंगे।

यूजीसी चीफ ने कहीं यह बात

इस संबंध में UGC चीफ एम जगदीश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि जिन विदेशी यूनिवर्सिटीज के देश में कैंपस होंगे, वे फिजिकल मोड में फुल-टाइम प्रोग्राम की पढ़ाई करवाएंगी। उन्हें ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ाई करवाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Exit mobile version