Site icon Khabribox

जो सबको हंसाता था‌, आज वो रूलाकर चला गया, लोकप्रिय शो “भाभी जी घर पर है” के एक्टर दीपेश भान का निधन

फिल्म जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। भाभी जी घर पर है शो के अभिनेता दीपेश भान का आज‌ निधन हो गया।

भाभी जी घर पर है के मलखान नहीं रहे-

टीवी के मशहूर एक्टर दीपेश भान का आज शनिवार को निधन हो गया। 41 वर्षीय दीपेश पॉपुलर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मलखान के क़िरदार से घर-घर में मशहूर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम के बाद वो क्रिकेट खेलने गए और उसी दौरान वो अचानक गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अब सामने आया है कि ब्रेन हेमरेज की वजह से उनका निधन हुआ।

काॅमेडी से जीता लोगों का दिल-

दीपेश भान ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ भी काम किया है। दीपेश भान ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो में मलखान का किरदार निभाया करते थे। उनके काम को काफी पसंद किया जाता था। उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी शानदार थी। इसके अलावा वो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में भी दिखते थे। वो कई अन्य शो में भी काम कर चुके थे।

Exit mobile version