Site icon Khabribox

नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित हो रही है तीन दिवसीय आठवी सीनियर नेशनल ड्यूबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता

नागपुर महाराष्ट्र में तीन दिवसीय आठवी सीनियर नेशनल ड्यूबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की जा रहीं हैं।

चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें उत्तराखंड की टीम प्रतिभाग कर रही है। इस मौके पर ड्यूबॉल एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के सेक्रेटरी डॉ. अरविन्द पांडे नें उत्तराखंड की टीम को शुभकामनायें दी है। साथ ही सैन्ट पॉल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शाह व सैन्ट पॉल्स स्कूल प्रबंधक श्री -नरेंद्र शाह,व जरीना रौलस्टम नें टीम को शुभकामनायें प्रेक्षित की।

यह लोग हैं शामिल

इनके अलावा इस चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के सौरभ रावत भी है, जो इस चैंपियनशिप में ऑफिसियल रेफ्री की भूमिका निभा रहे है। टीम मैनेजर की भूमिका में उमेश तिवारी व शांति ध्यानी एवं टीम कोच -निर्मल सिंह तड़ागी मौजूद रहे।

Exit mobile version