Site icon Khabribox

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने पद से देना चाहते हैं इस्तीफा, जानें क्या है इसकेे पीछे की वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह ख़बर महाराष्ट्र से सामने आई है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

राजनीतिक जिम्मेदारी से चाहते हैं आराम

इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ये इच्छा जाहिर कर दी गई है। उन्होंने कहा है कि वे अब हर तरह की राजनीतिक जिम्मेदारी से मुक्ति चाहते हैं। वे अपनी आगे वाली जिंदगी सिर्फ पढ़ने, लिखने में निकालना चाहते हैं।

जारी बयान‌ में कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सोमवार को महाराष्ट्र के राजभवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया, राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि महाराष्ट्र जैसा महान राज्य जो संतों, समाज सुधारकों और बहादुर सेनानियों की भूमि रही है। इस राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए पूर्ण सम्मान और सौभाग्य की बात थी। पिछले तीन साल से कुछ अधिक समय के दौरान महाराष्ट्र के लोगों से मिले प्यार और स्नेह को मैं कभी नहीं भूल सकता।

भगत सिंह कोश्यारी का उत्तराखंड से नाता

भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले स्थित नामती चेताबागड़ गांव में हुआ था। महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे कोश्यारी बीजेपी को उत्तराखंड में स्थापित करने वाले उन नेताओं में शुमार किया जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी को समर्पित किया है। उन्होंने अपनी प्रराम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की और उसके पश्चात उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई की है। कोश्यारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहने के अलावा उत्तराखंड भाजपा के पहले अध्यक्ष भी रहे हैं।

Exit mobile version