Site icon Khabribox

शादी के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

एक दूजे के हुए केएल राहुल और आथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी सोमवार, 23 जनवरी‌ को हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया और राहुल की शादी खंडाला में इंटीमेट सेरेमनी में हुई। इस शादी में दोनों के परिवार के साथ करीबी दोस्त पहुंचे थे। शादी में अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ, अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर और एक्ट्रेस आकांशा रंजन कपूर पहुंची थीं। शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीरें सामने आई हैं।अथिया शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं बताया जा रहा है कि कपल अपनी शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद करेगा।

Exit mobile version