Site icon Khabribox

देश में नंबर वन बना यह राज्य, जानें सभी राज्यों की रैंकिंग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आर्थिक, सामाजिक और शासन के संचालन के मामले में राज्यों की रैंकिंग सामने आई है।

महाराष्ट्र को मिला पहला स्थान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साख निर्धारित करने वाली और शोध कंपनी केयर एज ने राज्यों की समग्र रैंकिंग में यह निष्कर्ष निकाला है। जिसमें जिसमें महाराष्ट्र पहले पायदान पर है, जबकि गुजरात और तमिलनाडु क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं बुनियादी ढांचे की स्थिति, वित्तीय समावेशन, राजकोषीय प्रबंधन और पर्यावरण पर कुल मिलाकर राजकाज के स्तर पर उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है और इस मामले में आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना से पीछे है।

रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्तीय मानदंडों के आधार पर ओडिशा पहले स्थान पर है जबकि महाराष्ट्र और गुजरात क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पर्यावरण के हिसाब से आंध्र प्रदेश लिस्ट में अव्वल है। जबकि कर्नाटक और तेलंगाना क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

Exit mobile version