Site icon Khabribox

16 साल के बेटे ने पिता की करोड़ो की संपत्ति को छोड़ लिया सन्यास, परिवार ने दिया फैसले का साथ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर‌ मध्यप्रदेश के धार जिले की है।

16 साल की उम्र में संन्यास का संकल्प-

यहां के एक छोटे से गांव नागदा में रहने वाला अचल श्रीमाल सन्यास लेकर जैन मुनि बन गया है। अचल की उम्र अभी सिर्फ 16-17 साल है। अचल के पिता मुकेश श्रीमाल हार्डवेयर और ऑटोपार्ट्स के बड़े कारोबारी हैं। उनका समृद्ध परिवार है। अचल इनका इकलौता बेटा है।‌लेकिन बेटे ने कुछ समय पहले पिता की करोड़ों की प्रॉपर्टी और कारोबार छोड़ कर सन्यास का संकल्प लिया। जिस पर माता पिता ने अचल के इस इतने बड़े फैसले का साथ दिया। उन्होंने अचल को जैन मुनि बनने की हामी भर दी। उनका कहना है अचल के इस फैसले से उन्हें बहुत खुशी और गर्व हो रहा है।

कहीं यह बात-

इस संबंध में अचल का कहना था कि सांसारिक सुविधाओं में कोई सुख नहीं है। इसलिये वो अनंत सुख की ओर बढ़े। दूसरे लोगो को प्रेरणा देते हुए अचल कहते हैं ये जरूरी नहीं है कि संन्यास लेकर अहिंसा धर्म अपनाया जाए बल्कि लोग अपने घरों में रहकर भी अहिंसा धर्म का पालन कर सकते हैं। जिसके बाद कुछ समय पहले बीते साल 4 दिसंबर 2022 को जैन संत जिनेन्द्र मुनि ग्राम नागदा में ही अचल को दीक्षा दी गई। जिसके बाद अब इस बात की चर्चा हो रही है।

Exit mobile version