Site icon Khabribox

लड़की ने एक हाथ से बनाई पेंटिंग, आनंद महिंद्रा ने टैलेंट की तारीफ कर कहीं यह बात, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज देश दुनिया की बहुत सी प्रतिभाएं निकलकर सामने आई है।

एक हाथ से बनाई पेंटिंग

जिसमें कुछ समय पहले एक ऐसा ही विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल‌ हुआ। वीडियो में एक लड़की एक ही वक्त में 15 अलग-अलग लोगों का स्केच बनाती दिखाई दे रही है। जिस पर लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रया दे रहे हैं।

बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने कही यह बात

जिस पर बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर इस लड़की के टैलेंट को सराहा है। आनंद महिंद्रा ने इसे ‘चमत्कार’ बताया हैं। वीडियो क्लिप में एक हाथ से एक लड़की एक साथ 15 स्केच बनाती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा- ‘यह संभव ही कैसे है? जाहिर है वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, लेकिन एक बार में 15 चित्रों को चित्रित करना कला से कहीं अधिक है। यह एक चमत्कार है! उसके पास स्थित कोई भी व्यक्ति जो इस उपलब्धि की पुष्टि कर सकता है? यदि मान्य है, तो उसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और मुझे छात्रवृत्ति और अन्य तरह की सहायता करने में खुशी होगी।’

Exit mobile version