Site icon Khabribox

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री  नब किशोर दास का निधन, सुरक्षा में तैनात पुलिस ASI ने मारी थी गोली

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर पुलिस वाले ने आज दिन में गोली चला दी थी। जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं अब खबर सामने आई है कि उनका निधन हो गया है।

मंत्री पर चली गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में हुई। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास का निधन हो गया है। उन्हें आज दोपहर करीब 1 बजे झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास गांधी चौक पर एक सहायक उप-निरीक्षक ने गोली मारी थी।‌ स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। यहां से उन्हें भुवनेश्वर एयरलिफ्ट भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस वाले ने मारी गोली

रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री कार्यक्रम में शामिल‌ हुए थे। तभी यह घटना। वहीं जिस पुलिसकर्मी ने मंत्री पर गोली चलाई उसका नाम गोपाल दास बताया जा रहा है। गोपाल दास की ड्यूटी आज नब किशोर के कार्यक्रम में सिक्योरिटी दुरुस्त करने के लिए लगाई गई थी। आरोपी गोपाल पुलिस में ASI के पद पर तैनात है‌। गोपाल ने गोली अपनी ही रिवॉल्वर से गोली मारी। बताया गया है कि ASI ने 4 से 5 राउंड फायर किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के तुरंत बाद लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़ लिया गया।

Exit mobile version