April 16, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

30 जनवरी: आज माघ गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि, मानी जाती है बेहद खास, आइए जानें

आज 30 जनवरी 2023 है। आज माघ गुप्त नवरात्रि की नवमी है। 30 जनवरी 2023, दिन सोमवार को माघ गुप्त नवरात्रि का समापन हो रहा है। नवमी तिथि को नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से मां अंबे का आशीर्वाद मिलता है और वे अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करती है।

आज गुप्त नवरात्रि का समापन

नवरात्रि पूजन के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना के साथ ही गुप्त नवरात्रि का समापन हो जाएगा। मां दुर्गा का ये रूप सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाला माना जाता है। नवमी के दिन विधि-विधान से पूजा के साथ ही हवन किया जाता है। साथ ही देवी मां को भोग में हलवा-पूरी और खीर का भोग लगाया जाता है।

मां सिद्धिदात्री की होती है पूजा आराधना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा रात्रि में यानी निशिता काल में की जाए तो पूजा का दोगुना फल मिलता है। निशिता काल मुहूर्त में ‘दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र की एक माला जाप करें। इससे शत्रु बाधा खत्म होती है।

जानें शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि की शुरुआत 29 जनवरी 2023 को सुबह 09 बजकर 05 मिनट से होगी और अगले दिन 30 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी।