Site icon Khabribox

YouTube में शॉर्ट वीडियो से होगी अच्छी कमाई, कल से लागू होगी मोनिटाइज प्रोसेस, जानें कैसे कर सकेंगे यूट्यूब शॉर्ट्स से कमाई

यूट्यूब में आजकल आप अपने आईडियाज से बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसी से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है।

YouTube Shorts मोनिटाइज प्रोसेस 1 फरवरी 2023 से हो रही शुरू

अब आप यूट्यूब में शॉर्ट वीडियो से मोटी कमाई कर सकेंगे। YouTube Shorts मोनिटाइज प्रोसेस 1 फरवरी 2023 से शुरू हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक इसके बाद यूजर्स को शार्ट ऐड रेवेन्यू के टर्म और कंडीशन का फॉर्म भरना होगा। इसके लिए सभी यूट्यूब पार्टनर को नए पार्टनर प्रोग्राम के टर्म को स्वीकार करना होगा। अब यूट्यूब शॉर्ट्स पर भी विज्ञापन लगाए जा सकेंगे और शॉर्ट्स से क्रिएटर्स भी पैसा कमा सकेंगे।

ऐसे होगी कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूब नए शॉर्ट वीडियो के लिए मोनेटाइजेशन की प्रोसेस को भी यूट्यूब वीडियो की तरह ही करने वाला है। कंपनी ने कहा कि इसके कमाई का प्रोसेस बिल्कुल यूट्यूब वीडियो की तरह रहेगा। कमाई का फॉर्मूला तीन चीजों पर तय होगा। जिसमें सब्सक्राइबर्स की संख्या, वीडियो का वॉच टाइम और ब्रांड प्रमोशन। इन तीन तरीके से यूट्यूब शॉर्ट्स में अच्छी कमाई की जा सकती है।

Exit mobile version