Site icon Khabribox

सावधान: रात को सफर के दौरान न चले GPS के भरोसे, एक शख्स ने गंवाई अपनी जान

आजकल गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगे रहते हैं। जिससे रास्ता ढूंढने में आसानी होती है। लेकिन यहीं हमारे लिए ख़तरनाक बन‌‌ जाएं तो‌।‌ ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है।

जानें पूरा मामला-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना अमेरिकी के कैरोलीना की है। जो कुछ समय पहले की है। यहां 47 साल के फिल पैक्सन नाम के शख्स अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। उन्होंने रात में घने अंधेरे के चलते घर जाने के लिए जीपीएस मैप का सहारा लिया। नैविगेट करके उसे फॉलो कर रहे फिल पैक्सन की कार एक टूटे हुए पुल के ऊपर पहुंच गई. चूंकि पुल टूटा हुआ था, ऐसे में जैसे ही कार उस पर चढ़ी वह गिरकर क्रैश हो गई‌। इस हादसे में पैक्सन की मौत हो गई। जिस पुल पर जीपीएस उन्हें लेकर गया था, वो लगभग एक दशक पहले ही टूट गया था और तब से यहां मरम्मत नहीं कराई गई थी।

Exit mobile version