Site icon Khabribox

रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिमनास्ट दीपा करमाकर पर 21 महीनें के लिए लगा बैन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर को 21 महीने के लिए बैन किया गया है।

दीपा करमाकर को प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन का दोषी पाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दीपा करमाकर को बैन करने का फैसला किया है। इसकी वजह भी सामने आई है। इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दीपा करमाकर को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया है। दीपा करमाकर को हाइजेमिन एस-3 बेटा-2 लेने का दोषी पाया गया है। इंटरनेशनल डोपिंग एजेंसी ने हाइजेमिन एस-3 बेटा-2 को प्रतिबंधित दवाओं की कैटेगरी में रखा है। इस वजह से यह फैसला लिया गया है। इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी का बैन 10 जुलाई 2023 से प्रभावी होगा।

रियो ओलंपिक में मिला था चौथा स्थान

दीपा करमाकर‌ एक बेहतरीन जिमनास्टिक हैं। दीपा करमाकर साल ने 2016 के रियो ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन किया था। रियो ओलंपिक्स में दीपा करमाकर चौथे स्थान पर रही थीं। यह ओलंपिक में किसी भी भारतीय जिमनास्ट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Exit mobile version