अग्निवीर भर्ती परीक्षा से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। यह जरूरी सूचना भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती में शामिल होने जा रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
शारीरिक परीक्षा से पहले होगी लिखित परीक्षा
दरअसल अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा से पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि सेना की ओर से जारी किए गए नोटिस के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
अग्निवीर भर्ती में बदलाव
इस बदलाव के बाद ऐसे में नई प्रक्रिया के अनुसार अब ऑनलाइन लिखित परीक्षा क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को ही अग्निवीर भर्ती रैली में फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा। इस बदलाव से पहले अब तक अग्निवीर भर्ती के तहत पहले फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल टेस्ट होते थे। इसके बाद अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होती थी।