Site icon Khabribox

RRR फिल्म ने फिर रचा इतिहास, जापान में बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। साउथ निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ से जुड़ी खबर है।

आरआरआर फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बहुत से रिकाॅर्ड अपने नाम किए हैं। जिसके लिए इस फिल्म ने आस्कर अवार्ड में भी इतिहास रचा है। जिसके बाद अब इस फिल्म ने एक बार फिर रिकॉर्ड बना इतिहास रच दिया है। फिल्म ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे कर लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ‘आरआरआर’ जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

जापान में की इतनी कमाई

रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर 410 मिलियन येन (जापानी करंसी) से ज्यादा का कलेक्शन किया है। भारतीय मुद्रा में बात करें तो फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस बात की जानकारी इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में दी गई है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप तीन फिल्म- ‘आरआरआर’, ‘मुथु’ और ‘बाहुबली’ हैं।

Exit mobile version