Site icon Khabribox

RBI ने जनता को दिया बड़ा झटका, इतना बढ़ा रेपो रेट, महंगे होंगे सभी तरह के लोन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आरबीआई से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है।

रेपो रेट में 6वीं बार हुआ इजाफा

आज वित्त वर्ष 2022-23 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आखिरी क्रेडिट पॉलिसी के फैसलों का एलान कर दिया है। इसमें रेपो रेट को लेकर घोषणा की गई है। जिसमें बताया गया है कि बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा कर दिया है‌। जी हां आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इसके बाद सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। देश में महंगाई दर का आंकड़ा कम होने के बाद भी रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार नीतिगत दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। यानी होम लोन से लेकर कार और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी।

जानें जीडीपी से जुड़ी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी की वृद्धि दर (GDP) के अनुमान को 6.8 फीसदी से बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया है। वहीं अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 में जीडीपी की वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान रखा गया है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) के 6.5 फीसदी और अगले वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2023-24 में खुदरा महंगाई दर के 5.3 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया है।

Exit mobile version