Site icon Khabribox

देश का पहला अचंभा, प्रेग्नेंट पिता ने दिया बेटे को जन्म

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश से जुड़ी एक अनोखा और अचंभित मामला हम आपके सामने लाए हैं। जहां एक पिता ने बेटे को जन्म दिया है।

ट्रांसजेंडर कपल के घर आई खुशखबरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला केरल का है। केरल के फेमस ट्रासंजेंडर कपल के घर एक बच्चे का जन्म हुआ है। जिसके बाद जहाद और जिया पावल देश के पहले ऐसे ट्रांसजेंडर कपल हैं, जिनका अपना बच्चा है। केरल का यह ट्रांसजेंडर कपल कई दिनों से सुर्खियों में रहा है। कुछ दिनों पहले से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसा अचंभा कभी नहीं हुआ जब कोई पुरुष की प्रेग्नेंट हो गया हो।

भारत में पहली बार पुरूष ट्रांसजेंडर बना मां

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिया पावल एक पुरुष थीं, जो लिंग बदलकर महिला ट्रांसजेंडर बनीं और जहाद एक लड़की थी, जो लिंग बदलकर पुरुष ट्रांसजेंडर बने। देश में ऐसा पहला मामला है, जब एक पुरुष ट्रांसजेंडर ने बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल जेंडर बदलवाने के लिए जहाद ने अपने दोनों स्तन हटवा लिए थे। हालांकि, उनकी ब्रेस्ट रिमूवल सर्जरी पूरी नहीं हुई थी। इसी तरह उसके पुरुष बनने का प्रोसेस अभी अधूरा ही था कि तभी उन दिनों के बीच में जहाद प्रेग्नेंट हो गया। 2022 में जहाद के प्रेग्नेंट होने की वजह से इस जोड़े को लिंग बदलवाने के इस प्रोसेस को बीच में ही रोकना पड़ा। जहाद बीते 8 महीने से प्रेग्नेंट थे। वह खुद को पुरुष मानते हैं। उनकी साथी जिया पावल एक ट्रांसवूमेन हैं, जो ट्रांजिशनिंग पीरियड से गुजर रही हैं। उनकी थेरेपी भी रुकी हुई थी। अब एक बार दोबारा हार्मोनल ट्रीटमेंट शुरू होगा, जिससे वह पूरी तरह महिला बन सकें। बच्चे का जन्म हो गया है, ऐसे में कुछ महीने बाद जहाद भी ट्रांस पुरुष बनने की प्रक्रिया को दोबारा शुरू कराएंगे।

अनोखी है लव स्टोरी

केरल के कोझिकोड शहर में 3 साल पहले एक रोज जिया पावल की मुलाकात जहाद से हुई। ये दोनों ही ट्रांसजेंडर थे। पहली ही मुलाकात में दोनों में दोस्ती हो गई और फिर उनके बीच करीबी बढ़ने लगी। जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। जिया शुरुआत में लड़का था। जहाद से मिलने के एक साल बाद वह जेंडर बदलवाकर लड़की बन गया। वहीं, जहाद लड़की से लड़का बन गया।

Exit mobile version