Site icon Khabribox

दुखद: तुर्किये के भूकंप में उत्तराखंड के युवक ने गंवाई जान, मलबे में मिला शव

उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप से तबाही मची हुई है। इस घटना में मौतों का आंकड़ा 24 हजार के पार पहुंच गया है। जबकि 78 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।

उत्तराखंड के युवक की मलबे में दबने से मौत

इसी बीच उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की में एक भारतीय का शव मिला है। उसकी शिनाख्त विजय कुमार, उम्र 35 साल उत्तराखंड के रुप में हुई है। इसकी जानकारी भारतीय दूतावास ने ट्वीट के जरिए दी है। उनका शव मालत्या शहर में एक 24 मंजिला होटल के मलबे में दबा मिला। विजय ने अपने बाएं हाथ में एक टैटू (ओम) बनवाया था। उसी टैटू से परिवार वालों ने शिनाख्त की है।

परिवार में मचा कोहराम

दरअसल विजय कुमार पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार का रहने वाले थे। विजय की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनकी पत्नी का भी रो रोकर बुरा हाल है। उत्तराखंड के रहने वाले विजय कुमार पिछले महीने अपने बिजनेस के सिलसिले में तुर्की गए थे, वह बेंगलुरु के ऑक्सी प्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में नौकरी करते थे। इस विनाशकारी भूकंप की चपेट में उत्तराखंड के विजय कुमार भी आ गए।

Exit mobile version