Site icon Khabribox

बड़ी खबर: राष्ट्रपति ने किया भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र को मिला नया राज्यपाल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। महाराष्ट्र के नये राज्यपाल पद की जिम्मेदारी रमेश बैस को मिली है।

रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नये राज्यपाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब झारखंड के गवर्नर रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं रमेश बैस की जगह अब झारखंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सीपी राधाकृष्णन को दी गई है।

13 राज्यों में बदले गर्वनर, देखें लिस्ट

राजनीतिक जिम्मेदारी से चाहते हैं आराम

कुछ समय पहले भगत सिंह कोश्यारी ने अपनी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ये इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि वे अब हर तरह की राजनीतिक जिम्मेदारी से मुक्ति चाहते हैं। वे अपनी आगे वाली जिंदगी सिर्फ पढ़ने, लिखने में निकालना चाहते हैं।

भगत सिंह कोश्यारी का उत्तराखंड से नाता

भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले स्थित नामती चेताबागड़ गांव में हुआ था। महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने वाले कोश्यारी बीजेपी को उत्तराखंड में स्थापित करने वाले नेताओं में शुमार किया जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी को समर्पित किया है। उन्होंने अपनी प्रराम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की और उसके पश्चात उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई की है। कोश्यारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहने के अलावा उत्तराखंड भाजपा के पहले अध्यक्ष भी रहे हैं।

Exit mobile version