Site icon Khabribox

दक्षिण अफ्रीका से भारत आए 12 चीते, कूनो पार्क में होगा बसेरा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दक्षिण अफ्रीका से और 12 चीतों बीते कल शनिवार को भारत पहुंच गए हैं।‌ कल 18 फरवरी को लाए गए 12 चीतों में सात नर और पांच मादा चीता शामिल हैं। जो मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अपनी आबादी बढ़ाएंगे। यह चीते भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलीकाप्टर से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंचे।

चीतों के लिए बनाए गए 10 क्वारंटीन बाड़े

दरअसल चीतों का दूसरा जत्था बीते कल शनिवार सुबह एमपी में ग्वालियर वायु सेना के अड्डे पर पहुंचा। इसके बाद उन्हें भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा लगभग 165 किमी दूर श्योपुर जिले के केएनपी पहुंचाया गया। फिर क्वारंटीन बाड़ों में रखा गया है। इसके लिए दक्षिण अफ्रीकी चीतों के लिए 10 क्वारंटीन बाड़े बनाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत 1 महीने तक इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में क्वारंटाइन में रहना होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका में हुए MoU के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका से हर साल 10 से 12 चीते अगले 10 सालों तक देश में लाए जाएंगे ताकि इनकी पर्याप्त संख्या यहां रह सके।

पहले नामीबिया से आए थे आठ चीते

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले बीते साल नामीबिया से 8 चीते कूनो नेशनल पार्क में लाए गए थे। इसमें तीन नर और पांच मादा थे। सभी चीतों को चरणबद्ध तरीके से छोटे बाड़े से बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है, जहां सभी चीते खुद से शिकार कर रहे हैं।

Exit mobile version